उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गशिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया। इस दौरान सीएम माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों और मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर मंथन हुआ। उल्लेखनीय है कि सीएम मोहन चरण माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा के निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा की माझी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं।


