उत्कल नगर और रायपुर नाका में पुलिस टीम ने संदिग्धों की जांच की

क्राइम रिपोर्टर | दुर्ग जिला पुलिस ने दुर्ग शहर में बुधवार तड़के 4 से 8 बजे तक थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत उत्कल नगर उड़िया बस्ती और रायपुर नाका में संदिग्ध लोगों की जांच की। पुलिस प्रवक्ता एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि जांच के दौरान चाकू या हथियार रखने वाले, मादक पदार्थ रखने वालों की जांच के साथ ही सशक्त एप से वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध लोगों के मकान की तलाशी ली गई। मुसाफिरों के फिंगर प्रिंट लिए गए। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु व अवैध अप्रवासियों के संबंध में जानकारी नहीं मिली। इसी तरह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान भिलाई 3 पुलिस में 7, नेवई थाना में 5, दुर्ग कोतवाली थाना में 4, भिलाई नगर थाना 2 और सुपेला थाना क्षेत्र में 1 प्रकरण तैयार किया। एक रात में जिलेभर में 19 के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *