सिटी रिपोर्टर| भिलाई साइंंस कॉलेज में हुए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना श्रेष्ठता का परिचायक होता है। कॉलेज में पढ़ने के दौरान हम जितनी चीजें सीखते हैं, वह सारी उम्र हमें आगे बढ़ाने में सहायक होती है। आज जिन विद्यार्थियों को प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त होने पर स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त मिला है, आने वाले वर्षों में उनके जीवन का नया अध्याय शुरू होने वाला है। जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है, उन्हें कड़ा परिश्रम कर अगले वर्ष पुरस्कार जीतने का प्रयत्न करना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दीपक नगर वार्ड पार्षद मनोज सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पिछले शिक्षा सत्र के दौरान पढ़ाई, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। रिसाली कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना और संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। राजेंद्र कुमार ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा सत्र 2025-26 में विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिनेष सुराना ने किया। भौतिकी की छात्रा उपासना दिल्लीवार तामस्कर स्मृति स्वर्ण पदक दिया गया। फिजा शेख को 4 पदक मिले। कार्यक्रम में पदक और छात्रवृत्ति के देने के लिए दान देने वालों का भी सम्मान किया गया।


