उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी और संस्थाएं सम्मानित

जालंधर| मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन के मार्ग दर्शन में निगम ने सौंदर्यीकरण हितधारक सम्मेलन आयोजित किया। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के प्रयासों को साझा करना और नागरिकों, संस्थानों व निकायों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि और डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जेआईटी चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान दो नई परियोजनाओं की घोषणा की। सम्मेलन का आयोजन जॉइंट कमिश्नर डॉ. मनदीप कौर और जॉइंट कमिश्नर सुमनदीप कौर की देखरेख में हुआ, जिन्होंने विभिन्न विभागों के सौंदर्यीकरण कार्यों का समन्वय किया। इस मौके पर एक्सईएन राम पाल, एसडीओ सौरभ संधू, एसडीओ कोमल, जेई कार्तिक ठाकुर आदि को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया। नई परियोजनाएं… 1. वेस्ट टू वंडर पार्क रिसाइकिल मटेरियल से तैयार होगा। 2. सिटी की प्रमुख इमारतों पर आकर्षक प्रकाश की व्यवस्था होगी। 3. मियावाकी तकनीक से अर्बन जंगल बनेगा। पुरस्कार वितरण: सर्वश्रेष्ठ हितधारक ग्रीन एरिए के रखरखाव – प्रथम: मालीराम ज्वैलर्स – द्वितीय: सॉकर इंटरनेशनल, स्काईलार्क चौक – तृतीय: पीकेएफ ग्रुप, नामदेव चौक सर्वश्रेष्ठ चौक के सौंदर्यीकरण – प्रथम: मेयर वर्ल्ड स्कूल, मॉडल टाउन – द्वितीय: ला ब्लॉसम स्कूल, 66 फीट रोड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *