उत्तराखंड में कई जगहों के नाम बदले:हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब शिवाजीनगर से जाना जाएगा,अकबरपुर-मोहम्मदपुर और अब्दुलपुर जैसे नाम भी बदले गए

उत्तराखंड में धामी सरकार ने नवरात्रों में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के चार जिलों हरिद्वार,देहरादून उधम सिंह नगर और नैनीताल में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके तहत हरिद्वार जिले में 10 गांवों और स्थानों के नामों में परिवर्तन किया गया है।जबकि देहरादून जिले के चार जगहों के नाम बदले गए हैं। नैनीताल जिले के दो स्थानों के नाम में बदलाव किया गया है। उधम सिंह नगर जिले के एक जगह का नाम बदल गया है। शासन की ओर से जो नाम बदले गए हैं उनमें औरंगजेब,गाजीवाली, मोहम्मदपुर,अकबरपुर, मियांवाला,अब्दुलपुर,खानपुर,नवाबी रोड जैसे कई नाम शामिल थे। इन नाम को परिवर्तित कर सरकार ने प्रदेश और देश के महापुरुषों के नाम पर स्थानों के नाम रखे हैं। जिससे भारतीय संस्कृति और विरासत की परंपरा बनी रहे। CM बोले-भारतीय संस्कृति के अनुरूप रखे गए नाम मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके। जो नाम बदले गए हैं वह देश के बड़े महापुरुषों के नाम पर हैं। हरिद्वार जिले मैं बदले गए नाम देहरादून में बदले गए नाम नैनीताल में बदले गए नाम उधम सिंह नगर में परिवर्तित नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *