उत्तरी हवा हो रही कमजोर, पारा चढ़ेगा, शीतलहर से मिलेगी राहत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मकर संक्रांति के बाद मौसम में भी बदलाव होने लगा है। बीते दो दिनों दिन की धूप तेज हो गई है। वहीं दिन में ठंड का असर भी कम हो गया है। हालाकि न्यूनतम तापमान अब भी 10 डिग्री पर स्थिर है। हालांकि इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से आ रही हवा कमजोर हो गई है। इसके चलते ठंड में कुछ कमी आई है। लेकिन अभी ठंड पूरी तरह से खत्म होने की संभावना नहीं है। रविवार से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं दिन का तापमान भी 2​ डिग्री तक बढ़ सकता है। ​इससे जिले में चल रही शीतलहर से राहत ज़रुरत मिलेगी। लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर की धूप बीते दिनों की तुलना में अधिक तेज रह सकती है। शुक्रवार को भी दोपहर में तेज धूप की ​िँस्थति रही। वहीं सुबह की ठंड भी बीते दिनों की तुलना में कम रही। सीजन में 35 दिन से अधिक रहा शीतलहर का असर: इस बार जिले में कड़ाके की ठंड रही है। दिसंबर से जनवरी में अब तक करीब 35 दिन तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा है। इन 35 दिनों में जिले के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही। ऐसा करीब 18 साल बार हुआ है। जिले के लोगों को सालों बाद अच्छी ठंड का लुत्फ मिला है। मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में भी ठंड पर पूरी तरह ब्रेक नहीं लगेगा। उत्तर की हवा मजबूत होते ही तापमान में फिर गिरावट संभावित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *