उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवा, दिन-रात के तापमान में गिरावट

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर ठंड के तेवर एक बार फिर तीखे हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इससे शहर सहित सरगुजा संभाग में अचानक ठंड बढ़ गई। इस बीच रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और रात में हल्के कोहरे का भी असर देखा जा रहा है। हालांकि बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन फिर ये सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। इससे ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। दिन में हवा का असर होने से धूप का असर कम रह रहा है। इससे रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री तक ही चढ़ा। बता दें कि दो दिन पहले ये 27 डिग्री से ऊपर रह रहा था। इससे धूप चुभ रही थी। बहरहाल, एक-दो दिन तक मौसम के इसी के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, उत्तर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर मध्य भारत में नहीं रहेगा। इससे अब मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। ^उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म हो गया है। इससे आसमान साफ है। इससे उत्तर पश्चिमी से सर्द हवा आ रही है। संभाग के कुछ इलाके में हल्की बारिश हुई थी। इससे अब तापमान में कमी दर्ज की गई। एक-दो दिन तक तापमान के इसी के आसपास रह सकता है। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और ठंड का असर कम होने लगेगा। एएम भट्‌ठ, िवज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा ठंड जिले के मैदानी और पठारी इलाकों शहर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मैनपाट जैसे पाट इलाके में रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास जा रहा है। इससे यहां ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। यहां दिन में ठंड का असर रह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *