उत्तर भारत में बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा:देवास में चार दिनों में ठंड बढ़ी, 11 डिग्री पहुंचा पारा

देवास में उत्तर भारत की बर्फबारी का असर दिख रहा है। पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का दौर तेज हो गया है। पिछले दो दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह 10 बजे तक ठंड का एहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं बिना किसी रुकावट के मालवा क्षेत्र तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में कमी आई है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। एक सप्ताह बाद ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। कृषि विभाग के मुताबिक, फिलहाल फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। किसान गेहूं, चना, मसूर, सरसों और मटर जैसी रबी की फसलों की बुवाई कर रहे हैं। अभी फसलों को मौसम से कोई नुकसान नहीं है। विभाग ने बताया कि तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने पर पाला पड़ने की आशंका रहती है, लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *