उत्तर से आने वाली हवा की रफ्तार थमी, 3 से चढ़ेगा पारा

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में जनवरी माह में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 42 घंटे में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर दिशा से कम मात्रा में हवा आने से दो जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। दिन का पारा 28 डिग्री तक और रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस स्थिति में दोपहर में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान में इजाफा होने का सिलसिला 3 जनवरी से शुरू हो सकता है। लोगों को अलसुबह ठंड का सामना करना पड़ सकता है पिछले दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री से न ज्यादा और न ही कम रहा। उत्तर दिशा से हवा आने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में रात और अलसुबह लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से दोपहर तक अधिकांश समय मौसम साफ रहने के साथ सूर्य की तपिश की वजह से गर्मी और उमस का अनुभव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *