उदंती टाइगर रिजर्व में फंदे में फंसा तेंदुआ:गले में तार बंधने से घायल, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला

गरियाबंद के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह घटना उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत कोकड़ी जंगल में गुरुवार (25 दिसंबर) को हुई। जानकारी के अनुसार, शिकारियों ने जंगली सूअर और अन्य वन्यप्राणियों के शिकार के लिए यह फंदा लगाया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पंजे और गले में तार फंसने से वह घायल हो गया था। डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में रेस्क्यू ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर वन विभाग के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन भी घटना स्थल पर पहुंचे। उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि फंदे में फंसा तेंदुआ लगभग 4 वर्ष का नर है। वन विभाग के पूरे अमले और डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में तेंदुए को जाल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *