उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से सागौन की तस्करी:धमतरी में पिकअप में भरकर ओडिशा ले जा रहे थे लकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर चेक पोस्ट में एक पिकअप को रोका। वाहन में सागौन की लकड़ी भरी हुई थी। जांच में पता चला कि लकड़ी को ओडिशा ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने मिली सूचना के आधार पर ओडिशा के सोनपुर गांव में चार घरों पर छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी और फर्नीचर जब्त किया गया। जब्त की गई लकड़ी की कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। खेत में भी छिपाकर रखी गई थी लकड़ी उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि जांच के दौरान कुएं और बुट्ठा के खेत में भी छिपाकर रखी गई सागौन की लकड़ी मिली। इस कार्रवाई में ओडिशा के नबरंगपुर वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग मिला। डीएफओ ने यह भी बताया कि इसी मामले में जनवरी में भी छापेमारी की गई थी। तब कुछ आरोपी फरार हो गए थे और स्थानीय लोगों व कुछ नेताओं ने हंगामा किया था। इस बार कार्रवाई तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *