उदयपुर आएंगे सिंगर शान और कनिका कपूर:उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की तैयारियां शुरू,  22 से अधिक बैंड्स का परफॉर्मेंस होगा

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। 7 से 9 फरवरी तक उदयपुर में होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। फेस्टिवल में दुनिया भर के कलाकार अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे। उदयपुर आएंगे कनिका कपूर और शान राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और हिन्दुस्तान जिंक लि. के के सहयोग से होने वाले इस फेस्टिवल की परिकल्पना सहर ने की है। आगंतुकों के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। इस बार 15 से ज्यादा देशों के 22 से अधिक बैंड्स की परफॉर्मेंस होगी। इनमें अर्जेंटीना, ईरान, स्वीडन, स्पेन, आइवरी कोस्ट, कुर्दिस्तान, जर्मनी, हंगरी, रियूनियन आइलैंड आदि देश शामिल हैं। दुनिया में मशहूर एक्टर्स के अलावा इस जश्न में भारतीय प्रतिभाओं का भी एक शानदार लाइनअप होगा। इनमें शान, कर्ष काले, कनिका कपूर, फरीदकोट, सुकृति – प्रकृति और वेस्टर्न घाट्स शामिल हैं। अलग-अलग जगह होगा आयोजन सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने कहा, उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों को भारत में ला रहा है और दर्शकों का परिचय ध्वनियों तथा संस्कृतियों के एक व्यापक विस्तार से करवा रहा है। इसमें 8 और 9 फरवरी को मांजी का घाट पर सिटी पैलेस, जग मंदिर और घाट के जादुई पृष्ठभूमि में मोहक प्रस्तुतियों के साथ सुबह की शुरुआत होगी। दोनों दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे दोपहर का मंच फतहसागर पाल होगा, जहां विश्व संगीत की पेशकश की जाएगी। यह मंच संगीत की धुनों में डूबने और अपनी परेशानियों को भूल जाने का एक बेहतरीन माहौल तैयार करने वाला है। सूरज ढलने के साथ ही 7 से 9 फरवरी (शाम 6 से रात 10 बजे तक) को गांधी मैदान में परफॉर्मेंस होगी। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि कलात्मक संवाद को बढ़ावा देने वाली और दुनिया में संगीत का आदान-प्रदान करने वाली इस पहल में सहयोग देने पर हमें गर्व है। यह फेस्टिवल सिर्फ संगीत का उत्सव नहीं है, बल्कि ऐसा मंच है, जो सांस्कृतिक संबंधों और सामुदायिक उत्साह को मजबूती देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *