अमेरिकी उद्योगपति राजू मंटेना की बेटी का शाही विवाह हाल ही में उदयपुर में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मंटेना परिवार ने जयपुर की प्रतिष्ठित ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत की डिजाइन की गई दुर्लभ और अनूठी ज्वैलरी पहनकर समारोह की शोभा बढ़ाई। इन डिजाइनों में ‘सरपेच’, ‘तुर्रा’, ‘जिघा’, ‘बर्ड पेंडेंट’ और म्यूज़ियम ऑफ मीनाकारी हेरिटेज के अन्य उत्कृष्ट पीस शामिल थे। हाउस ऑफ सुनीता शेखावत द्वारा डिजाइंड प्रत्येक आभूषण भारतीय हस्तकला की समृद्ध परंपरा और ‘हैंडक्राफ्टेड हेरिटेज’ की अनमोल विरासत का प्रतीक है। सुनीता शेखावत ने मंटेना परिवार को इस खास अवसर पर अपना क्रिएशन पहने हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंटेना परिवार को हमारे क्रिएशन की शोभा बढ़ाते हुए देखना हमारे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का क्षण है। उनकी गरिमा और शालीनता हमारे डिजाइन्स को और निखार देती है। जयपुर की ज्वैलरी विश्वभर में अपनी अनोखी पहचान रखती है और यह हमारे शहर के लिए गौरव का विषय है कि गुलाबी शहर में डिजाइन और निर्मित ज्वैलरी ऐसी महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी। सुनीता के मार्गदर्शन में तैयार भारत की राजसी परंपराओं से प्रेरित ब्रूच ‘तुर्रा’ को बड़ी ही सहजता से हाथों से सोने में जड़ा गया है और इसमें सेमी-प्रेशियस स्टोन्स, मोती और ‘रोंडे बॉसे इनेमल’ मीनाकारी की अद्भुत बारीकियां देखने को मिलती हैं। सुनीता शेखावत के एटेलियर द्वारा निर्मित यह कृति जयपुर की सांस्कृतिक धरोहर का शानदार प्रतीक है। वहीं, 18वीं शताब्दी के जयपुर के कलाकार तेरहस्वामीरन नारायणुज के ऐतिहासिक चित्र से प्रेरित ‘जिघा’ को सोने में तैयार किया गया है और इसमें सफायर, रूबी, एमरल्ड तथा उत्कृष्ट मीनाकारी का समावेश है। यह भव्यता और शिल्पकला का अप्रतिम उदाहरण है। डेक्कन के शाही दरबारों से प्रेरित पीस ‘सरपेच’ पगड़ी की शान और गरिमा में चार चांद लगाता है। सोने से निर्मित, हीरों और नाज़ुक मीनाकारी से सजा यह 18वीं शताब्दी की अनुपम कृति भारत के शाही आभूषणों की कला, प्रतिष्ठा और वैभव का प्रतीक है। डेक्कन के मध्य 18वीं शताब्दी का यह ‘बर्ड पेंडेंट’ शाही शिल्पकला की एक अद्वितीय कृति है। सोने, हीरे, माणिक, पन्ना, मोती और मीनाकारी से हैंडक्राफ्टेड ह डिजाइन राजसी शिल्पकला की कालातीत सुंदरता और कलात्मकता को दर्शाती है।
मंटेना परिवार की ओर से चुने गए ये सभी आभूषण भारतीय हस्तकला की विरासत, जयपुर की प्रख्यात मीनाकारी, और सुनीता शेखावत की उत्कृष्ट शिल्पकला को नए सिरे से वैश्विक मंच पर स्थापित करते हैं। इससे यह भी स्पष्ट है कि जयपुर की ज्वैलरी आधुनिक वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सुनीता शेखावत ने अंबानी परिवार के लिए विशेष रूप से ‘पद्मप्रिया कलेक्शन’ डिजाइन किया था, जिसे नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लगन-लखवानु समारोह में पहना। इस डिजाइन के लिए नीता अंबानी स्वयं ‘हाउस ऑफ सुनीता शेखावत’ स्टोर पर आई थीं और कई मीटिंग्स और चर्चा के बाद इस कलेक्शन को अंतिम रूप दिया गया था। यह कलेक्शन समारोह में सभी के लिए विशेष आकर्षण बना। इसके अतिरिक्त, सुनीता शेखावत ने अंबानी परिवार के लिए मीनाकारी कला में हस्तनिर्मित ‘कलेक्टिबल बॉक्स’ भी डिजाइन किए हैं।


