उदयपुर के डॉ विश्व मेहता का मेरिट सूची में नाम:आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की सेना चिकित्सा कोर यूनिट में चयन

डायरेक्टर जनरल आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेस द्वारा जारी सेना चिकित्सा कोर यूनिट की मेरिट सूची में लेकसिटी के स्कॉलर छात्र डॉ विश्व मेहता का नाम शामिल है। डॉ. विश्व मेहता ने अपनी स्कूली शिक्षा डी.पी.एस उदयपुर से की। इसके बाद उन्होंने अपने एमबीबीएस में निरंतर यूनिवर्सिटी टोपर-गोल्ड मेडलिस्ट एवं स्कॉलर स्टूडेंट रहते हुए गीतांजलि विश्वविद्यालय से ‘बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड ‘ एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन से भामाशाह पुरस्कार सम्मान प्राप्त किया। वे वर्तमान में अपने रिसर्च के इंटरेस्ट को पूरा करते हुए उदयपुर के आर.एन.टी. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एम.डी. पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे है। डॉ. मेहता ने समाज एवं पब्लिक हेल्थ सर्विस में अधिक सार्थक और व्यापक प्रभाव से कार्य करने की अपनी इच्छा व्यक्त जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *