उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में आग, लोग जान बचाकर भागे:वन्य-जीव विचलित होकर पिंजरों में दौड़ते रहे; 1:45 घंटे बाद 3 दमकलों ने पाया काबू

उदयपुर के सज्जनगढ़ सेंचुरी की तलहटी में स्थित बायोलॉजिकल पार्क में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। संडे की छुट्टी के चलते यहां घूमने आए टूरिस्ट ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं पार्क में मौजूद वन्य-जीव भी विचलित होकर पिंजरों में इधर उधर दौड़ लगाने लग गए। कुछ वन्यजीवों के पिंजरे तक आग पहुंचने के बाद वहां पर आग स्टाफ लगाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां यहां पहुंची और करीब 1 घंटे 45 मिनट की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद बायो पार्क को बंद कर दिया गया है। 4 पॉइंट्स में समझिए हुआ क्या था 1. जानकारी के अनुसार, सज्जनगढ़ बायो पार्क में गोल्फ कार्ट वाले स्टैंड के पास सेंचुरी से सटी दीवार के पास 11:45 बजे सूखी घास में आग लग गई। सूखी घास धूं-धूं कर जलने लगी और थोड़ी देर में आसमान में धुआं ही धुआं नजर आने लगा। 2. आग के विकराल रूप को देखते ही अधिकारी-कर्मचारियों की सांसे फूल गई। इसके बाद पास के चेतक सर्किल फायर स्टेशन को सूचना दी गई। वहीं बायोलॉजिकल पार्क देखने आए टूरिस्ट को यहां से बाहर निकाला गया। वहीं बढ़ती आग को देखते हुए कई टूरिस्ट दौड़ कर बाहर निकले। 3. सज्जनगढ़ बायलोजिकल पार्क में पिंजरे में कई वन्य-जीवों को रखा गया है। इसमें बंदरों और ऐमू बर्ड के पिंजरे के पास आग पहुंची तो जानवर विचलित हो गए। आवाजें करने लगे और पिंजरों में इधर उधर भागने लगे। स्टाफ ने यहां सबसे पहले दमकलों को लगाकर आग बुझाने का काम किया। 4. इसके बाद 3 दमकलों ने मिलकर दीवार के पास लगी आग पर पानी की बौछारें की। करीब 1 घंटे 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तस्वीरों में देखिए मौके के हालात… फोटो-वीडियो ताराचंद गवारिया 1 महीने पहले लगी आग की खबर भी पढ़ें… उदयपुर सेंचुरी में लगी आग मानसून पैलेस तक पहुंची:60 फीट गहरी खाई में उतरे 10 कर्मचारी; सज्जनगढ़ अभयारण्य, बायोलॉजिकल पार्क आज भी बंद रहे उदयपुर की सज्जनगढ़ सेंचुरी लगातार चौथे दिन आग में जल रही है। अब तक 50 हेक्टेयर एरिया आग की चपेट में आ चुका है। आग की लपटें अब मानसून पैलेस तक पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए 60 फीट गहरी खाई में 10 कर्मचारियों को उतारा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *