उदयपुर के ब्रह्मपोल क्षेत्र में नगर निगम की टीम आज द्वारा अतिक्रमण की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने 2 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त करवाया जा रहा है। निगम की पूरी जमीन पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। टीम ने सुबह करीब 9 बजे पहुंचकर कार्रवाई को शुरू कर दिया, जो दोपहर तक जारी रहेगी। इस जमीन की बाजार कीमत 30 से 35 करोड़ मानी जा रही है। यह जमीन यूआईटी ने नगर निगम को 2004 में हैंड ओवर कर दी थी। मौके पर विरोध को देखते हुए होम गार्ड्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम को लंबे समय से ब्रह्मपोल में नगर निगम की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायते मिल रही थी। इस पर टीम ने आज कार्रवाई को शुरू किया। कई लोगों ने लोहे के भारी सामन, कास्या के पत्थर और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। शहर में और भी कई जमीनों पर टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पृथ्वीराज तेली ने समाज के लोगों साथ विरोध जताया, मगर टीम ने आयुक्त के निर्देशों का हवाला देकर कार्रवाई को जारी रखा। टीम ने जेसीबी ने सारे सामान को हटाकर वहां झाड़ियां और छोटे-छोटे पेड़ को भी हटवाए है। करीब 50 हजार स्कवायर फीट जमीन पर कब्जे खाली करवाए जा रहे हैं।


