उदयपुर-चितौडगढ़ सिक्सलेन हाइवे पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी:बाप-बेटी की कुचलने से दर्दनाक मौत- मां घायल, ट्रेलर छोड़कर भागा ड्राइवर

उदयपुर के डबोक थाना इलाके में आज ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाप-बेटी की मौत ​हो गई। वही मां घायल हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर से भटेवर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके पर भाग गया, इसके बाद ट्रेलर को जब्त कर पुलिस ने थाने रखवाया है। घटना चितौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन हाईवे पर एयरपोर्ट के पास की है। सूचना पर डबोक पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में रखवाया। डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि हादसा करीब 10 20 बजे हुआ। दंपति अपने बेटी के साथ उदयपुर से भटेवर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक चला रहे पिता और बीच में बैठी बेटी के ट्रेलर के नीचे कुचले गए। हादसे में भोपामगरी, उदयपुर निवासी देवीलाल वसीटा (46) और में बेटी देवासी वसीटा (11) की मौत हो गई। वही बाइक के दूसरी तरफ गिरने से मां कला वसीटा घायल हो गई। घायल का एमबी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रेलर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद आसपास की होटल्स के लोगों ने घायल की मदद की। वही हादसे के बाद कुछ देर तक मौके जाम लगा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *