उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार को गोगुंदा के पास खोखरिया नाल के पास एक और हादसा हुआ। वहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट लेते हुए मिनी टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक लड़की की मौत पर ही मौत हो गई। इस हादसे में वही मिनी बस में सवार यात्री फंस गए थे जिनको बाद में ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। हादसे में बस में सवार लोगों को हल्की चोटे आई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। बेकरिया एसएचओ उत्तमसिंह ने बताया क हादसे में उदयपुर की तरफ से पिंडवाडा की और जा रहा ट्रेलर ढलान में सामने आए बाइक सवार को चपेट में लिया लेकिन वह बच गया और आगे सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गया। बताते है कि बस चालक ने बस को यात्री को उल्टी होने से रोकी थी और पीछे से ट्रेलर आया। हादसे में बस में सवार दौसा निवासी 22 साल की प्रांजल की मौत हो गई। ये बस सवार सभी उदयपुर से माउंट आबू जा रहे थे। बेकरिया थाना पुलिस, हाईवे टीम और 108 टीम भी मौके पर पहुंची। उदयपुर गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी हाइवे पर मालवा का चौरा पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर भी हादसा हुआ जिसमें पांच जनों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए थे। ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ।


