उदयपुर पुलिस ने एक दिन में 411 बदमाशों को पकड़ा:एक साथ 907 जगहों पर रेड डाली; लूट और हत्या की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर रेड कर कुल 411 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वांटेड अपराधियों के साथ रेड एरिया डॉमिनेंस के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलसुबह कार्रवाइयों को अंजाम दिया। टीम ने इस दौरान 83 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनसे पूछताछ की। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया- आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर उदयपुर जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वांटेड अपराधियों की धरपकड़ की। इसके लिए विशेष अभियान चेकिंग और रेड डालकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की गई। मुख्यालय एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, और अंजना सुखवाल के निर्देशन में जिले के प्रत्येक थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 107 से अधिक टीमों का गठन किया। जिले में करीब 477 से अधिक पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिए अलसुबह एक साथ कार्रवाई हुई। टीमों ने द्वारा जिले में 907 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। टीमों ने कार्रवाई करते हुए 411 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट और सामान्य केस सहित अन्य गंभीर अपराधों में वांटेड 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में नए कानूनों के प्रावधानों के तहत 280 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय माईनर एक्ट की कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 25 प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपी, आर्म्स एक्ट में 4 आरोपी, 9 व्यक्तियों को अन्य अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *