उदयपुर पुलिस ने 3 करोड़ रूपए का डोडा-चुरा पकड़ा:प्रातपनगर और वल्लभनगर पुलिस ने अलग-अलग की कार्रवाई, गाड़ी छोड़ मौके से भागे तस्कर; पिस्टल भी मिली

उदयपुर जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस और वल्लभनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 923 किलो डोडा-चूरा पकड़ा है। प्रतापनगर पुलिस ने बाइपास पर पलटी एक स्कॉर्पियो में से 436 किलो डोडा-चूरा और एक देसी पिस्टल और छ: कारतूस बरामद किए हैं। वहीं वल्लभनगर पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही स्कॉर्पियो का पीछा कर 486 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है। पकड़े गए डोडा-चुरा की कीमत करीब 3 करोड़ रूपए है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो जो देवारी से अंधेरी की तरफ जाने वाली रोड के साइड काठियावाड़ी ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने पलटी हुई है। इस स्कॉर्पियो में रखे कट्टों में डोडा-चूरा भरा हुआ है। इस पर मौके पर थाना प्रभारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में टीम पहुंची और स्कॉर्पियो को थाने पर लाया गया। अंदर विभिन्न कट्टों में 436.350 किलो डोडा-चूरा जब्त किया व स्कॉर्पियो कार में रखी 5 नंबर प्लेट जब्त की। तलाशी में स्कॉर्पियो में से एक देसी पिस्टल और छ: कारतूस भी मिले। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट होने पर व रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह वल्लभनगर थाने के एएसआई रमेशचंद्र को एसटीएफ टीम चित्तौड़गढ़ ने सूचना दी कि एक स्कॉर्पियो में अवैध रूप से डोडा-चूरा परिवहन कर ले जाया जा रहा है। इस पर खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में आकोला की तरफ जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो को पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया तो स्कॉर्पियो चालक टीम को देखकर गाड़ी को भगाने लगा। जिस पर स्टॉप स्टिक की सहायता से इस गाड़ी का टायर पंचर कर स्कॉर्पियो को रुकवाया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में 25 प्लास्टिक के कट्टों में 486.795 किलो डोडा-चूरा भरा हुआ मिला। स्कॉर्पियो चालक एवं खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति अंधेरे एवं धुंध का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *