उदयपुर शहर में 6 से 9 फरवरी तक अमृत वर्षा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में योग गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर आनंदमूर्ति गुरु मां भक्तों को श्रीमद् भगवद्गीता के अनुसार समर्पण का महत्व विषय पर अध्यात्म का पाठ पढ़ाएंगी। साथ ही सत्संग में भक्तों की जिज्ञासाओं को भी गुरु मां आनंदमूर्ति दूर करेगी। सत्संग के माध्यम से पढ़ाएंगे अध्यात्म का पाठ गुरु मां आनंदमूर्ति के शिष्य महात्मा हरि मिलन ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर में 7 वर्षों बाद हो रहा है। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर चार स्थित विद्या निकेतन स्कूल ग्राउंड में चार दिवसीय अमृत वर्षा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। 6 फरवरी से रोजाना शाम 4 से 6 बजे के बीच विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु मां आनंदमूर्ति का सत्संग होगा। इसमें वे भागवत गीता अनुसार समर्पण का महात्म्य विषय पर प्रवचन देंगे और इसी के अनुसार भक्तों के प्रश्नों का जवाब देंगे। आश्रम को गतिविधियों के अनुसार बच्चों को शिविर में योग और अध्यात्म का पाठ सत्संग माध्यम से पढ़ाया जाता है। बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा भी उठाएंगे हरि मिलन ने बताया कि उनका एक शक्ति मिशन पिछले 25 सालों से चल रहा है, इस मिशन को तीन श्रेणी में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि इसमें दिव्यांग , सैनिकों के बच्चे और सिंगल मदर के बच्चियों को इस मिशन के तहत पढ़ने का खर्चा वहन किया जाता है। इसके लिए उनको एक आवेदन भरना होगा और इसके बाद सभी अहर्ताएं पूरी होने के बाद राशि सीधे स्कूल प्रशासन के खाते में ट्रांसफर हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत 10वीं और 12वीं तक छात्रवृति देने के अलावा आगे भी पढ़ने की इच्छा रखने वाली बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया जाता है।


