उदयपुर शहर में शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में दोपहर के समय पावर कट रहेगा। बिजली निगम के अनुसार इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट होगी। इसके तहत पटेल सर्कल जीएसएस से संबंधित माछला मगरा स्कीम, स्वराज नगर, कैलाश कोलोनी, जवाहर जैन स्कूल, काका होटल, रामसिंह की बाड़ी, शाही काम्पलेक्स, जैन धर्मशाला, आलोक स्कूल, महाराणा प्रताप कोलोनी, गोविन्द नगर में बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार इस जीएसएस से जुड़े हिरणमगरी सेक्टर 11, सेक्टर 13, एमपी कालोनी, खांजीपीर, दीवान शाह कॉलोनी , गवर्नमेंट प्रेस कॉलोनी, सालवी कॉलोनी, मोगरावाड़ी, शिवाजी नगर, अग्रसेन नगर, उदियापोल, बस स्टैंड, जवाहर नगर, इंद्रानगर बीड़ा, सर्वऋतु विलास और आस पास के क्षेत्र में भी पावर कट रहेगा।


