भीषण गर्मी के चलते आमजन के साथ-साथ वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे है और उनकी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव किया गया है। उदयपुर के सज्जनगढ़ स्थित बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों के लिए खानपान के साथ साथ गर्मी से बचाव के लिए इसको लेकर वन विभाग ने खास व्यवस्थाएं की है। भालू को खिलाई जा रही आइसक्रीम बायो पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डॉ हिमांशु व्यास ने बताया कि गर्मी को देखते हुए वन्यजीवों के खानपान और रहन-सहन में बदलाव किया गया है। अभी भालू को आइसक्रीम खिलाई जा रही है ताकि उसके शरीर में ठंडक बनी रहे। बायो पार्क में लायन को सुबह और शाम को पानी से नहलाकर ओपन एरिया में छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा सभी वन्यजीवों को पानी के साथ ग्लूकॉन-डी और इलेक्ट्रॉल भी दिया जा रहा है ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वन्य-जीवों के लिए लगाए कूलर वन्यजीवों के पिजरों के आगे कूलर और ग्रीन नेट लगाई गई है जिससे उनको कम गर्मी लगे। बायो पार्क के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभु लाल मीणा ने बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए पार्क के समय में बदलाव किया गया है। अब पार्क सुबह 9 से शाम को 5.30 बजे तक खुला रखा है। केयर टेकर रामसिंह ने बताया की गर्मी में वन्यजीवों को नहलाकर पार्क में छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा उनके लिए कूलर, पंखे से ठंडी हवा की भी व्यवस्था की गई है। देखिए वन्य-जीवों की तस्वीरें… फोटो-वीडियो : ताराचंद गवारिया


