उदयपुर में कॉलोनी में लेपर्ड, मचा हडकंप:शहर के बीच कृष्णपुरा में एक घर में लेपर्ड घुसा, लोगों में दशहत

उदयपुर शहर की एक कॉलोनी में आज सुबह एक लेपर्ड आ धमका। लेपर्ड कूद कर एक घर की तरफ गया और वापस बाहर कूदते हुए सामने वाले घर में चला गया और इसके बाद लेपर्ड दिख नहीं रहा है। लेपर्ड की सूचना पर कॉलोनी में हडकंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई हैं शहर भूपालपुरा क्षेत्र में स्थित कृष्णपुरा कॉलोनी में लेपर्ड दौड़कर आया और एक घर की दीवार पर चढ़ा और उसके बाद वापस बाहर निकल सामने वाले घर में गया। मात्र पांच सेकेंड के इस मूवमेंट को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद करते हुए वीडियो बनाया। बताते है कि एसके मजूमदार के घर में लेपर्ड गया उसके बाद वह नजर नहीं आया है। वहां बड़ी संख्या में अलग-अलग गलियों से भी लोग एकत्रित हो गए है। कृष्णपुरा क्षेत्र के पीछे की तरफ आयड़ नदी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नदी के वहां से लेपर्ड यहां कॉलोनी में आया है। स्थानीय व्यक्ति वूमल शक्तावत ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने लेपर्ड को कॉलोनी में देखा इसकी सूचना उन्होंने अपने भाई को दी। शक्तावत सुबह प्री वेडिंग शूट के लिए जा रही थी, इसके बाद उनके भाई ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी पहुंच चुके हैं वहीं भूपालपुरा थाना पुलिस में मौके पर है। उदयपुर के आबादी क्षेत्र में आए लेपर्ड पर तीन बड़ी बाते तस्वीरों में देखे माहौल… मिनट टू मिनट अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *