उदयपुर में घर के एंट्री प्वाइंट पर आ गया लेपर्ड:कॉलोनी के बीच सवेरे लेपर्ड दिखा तो सहमे लोग, बच्चों को चेताया

उदयपुर शहर में आज तड़के बड़गांव क्षेत्र एक लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। लेपर्ड एक घर के एंट्री प्वाइंट पर चढ़ गया और बाद में कूद कर भाग गया। लेपर्ड के मूवमेंट के बाद कॉलोनी के लोग सहम गए है और बच्चों को चेताया कि कोई अकेले बाहर नहीं जाए। बड़गांव के प्रशासक संजय व्यास ने बताया कि बड़गांव मैन रोड पर हल्दीघाटी हाउस के पास श्री कॉम्पलेक्स कॉलोनी में आज सुबह लेपर्ड देखा गया और एक घर के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया। व्यास ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले मदनलाल व्यास के घर के वहां लेपर्ड था और उसके बाद गली में से आगे निकला। व्यास परिवार के सदस्य दीपक व्यास बताते है कि सुबह करीब सवा छह बजे हमारे घर के सामने रहने वाली आंटी ने बताया कि कुछ समय पहले गली से लेपर्ड निकलते उन्होंने देखा, आप कैमरें चेक कीजिए। दीपक बताते है कि इस पर उन्होंने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। उन्होंने बताया कि सामने आया कि आज सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर एक लेपर्ड घर के एंट्री प्वाइंट पर फाटक से जुड़ी दीवार पर चढ़ा और कुछ ही सेकेंड में कूद कर आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि लेपर्ड आगे कृषि विज्ञान केंद्र की तरह चला गया। दीपक ने बताया कि गत वर्ष 16 जनवरी 2025 को इसी गली में लेपर्ड सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। बताते है कि जैसे ही कॉलोनी में लेपर्ड की बात सामने आई तो वहां लोग घबरा गए। कॉलोनीवासियों की सूचना पर प्रशासक संजय व्यास ने अधिकारियों को सूचना दी। लोगों ने लेपर्ड के दशहत में बच्चों को घर से अकेले बाहर निकलने से मना किया और पूरी सावधानी रखने की हिदायत दी है। अब देखिए लेपर्ड की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *