उदयपुर में देखिए पंजाबी बाजीगरों का करतब:शिल्पग्राम उत्सव का आज आखिरी दिन, टूरिस्ट और स्थानीय लोगों की भीड़

उदयपुर में चल रहे शिल्पग्राम उत्सव का आज आखिरी दिन है। शिल्पग्राम में उदयपुर आए टूरिस्ट घूम रहे है और वहां कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के साथ ही खरीदारी भी कर रहे है। आज भी यहां खासी भीड़ है। आज अंतिम दिन की वजह से स्थानीय लोगों की भी भीड़ है। शिल्पग्राम के मुख्य गेट से प्रवेश करते हुए सबसे पहले कलाकारों की प्रस्तुतियां सबको रोकती है और इसके आगे पंजाब के बाजीगरों के हैरतअंगेज करतब तो ऐसे है कि दो बार देखे तब भी कम लगता है। यहां पर मिट्टी से अखाड़ेनुमा प्लटेफॉर्म बना रखा है जहां पर करीब 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना, आग के बीच से सुरक्षित निकलना और बेहद संकरी सड़क के बीच से एक साथ तीन लोगों का निकल जाना जैसे करतब दिखाए जा रहे है। बाजीगरों का कहना है कि यह कला वे पीढ़ियों से करते आ रहे हैं. उनके परिवार में यह परंपरा वर्षों पुरानी है। ये करतब नियमित प्रेक्ट्रिस और अनुभव की वजह से ही संभव है। तस्वीरों में देखिए पंजाबी बाजीगरों का करतब…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *