राष्ट्रगान जन-गण-मन दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर उदयपुर के इकबाल सक्का ने चांदी से 2 इंच लंबा तथा एक इंच चौड़ा विश्व का मानचित्र व तिरंगा झंडा बनाया। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सक्का ने विश्व के सात महाद्वीप एशिया,अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया इन सात ही महाद्वीपों को एक साथ जोड़कर विश्व एकता के रूप में एक नक्शा बनाया। इसमें छोटे-छोटे शब्दों में चांदी की कटिंग से जन गण मन दिवस के मौके पर जन गण मन लिखकर तीन रंगों से सजाकर अनेकता में एकता का विश्व को संदेश देने का प्रयास किया है। सक्का ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 3 मिलीमीटर का चांदी का तिरंगा झंडा और 3 मिली मीटर का अशोक स्तंभ भी बनाया है। सक्का का कहना है कि गौरवशाली राष्ट्रगान, तिरंगा झंडा व अशोक स्तंभ प्रत्येक भारतीय ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को एक साथ मिलकर रहने का संदेश देता है। विश्व एकता का संदेश देने वाली इन कलाकृतियों को सक्का राष्ट्रपति के कर कमलों से संयुक्त राष्ट्र संघ परिषद को भेंट करना चाहते है। इसके लिए सक्का ने राष्ट्रपति कार्यालय पत्र लिखा है।


