जिला प्रशासन सलूंबर की ओर से दो दिवसीय पंच गौरव महोत्सव का आगाज शनिवार शाम सलूंबर सुपरस्टार नाइट के साथ हुआ। इसमें देर रात बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने डांस परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। गोविंदा ने अपनी मूवी के सॉन्ग ‘लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता..’, ‘अंखियों से गोली मारे..’,’सरकाईलो खटिया जाड़ा लगे, किसी डिस्को में जाएं..’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग गाए और उन पर जोरदार डांस किया। दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों ने भी सॉन्ग की फरमाइश की और उन पर जमकर झूमते नजर आए। गोविंदा रात करीब 10 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान हास्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। एडीएम ने भी गाया ‘तेरे बिना नहीं जीना..’ सॉन्ग
सुपरस्टार नाइट में सलूंबर एडीएम डॉ दिनेश राय ने मंच से तेरे बिन नहीं जीना ढोलना सॉन्ग गाकर समा बांध दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति सॉन्ग, लोक गीत, सोलो डांस-सॉन्ग आदि की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सलूंबर कलेक्टर अवधेश मीणा, एडीएम दिनेश राय, एसीईओ दिनेश पाटीदार, विधायक शांता अमृतलाल मीणा, नगर परिषद सभापति प्रद्मुम्न कोडिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इनपुट: गजेन्द्र लक्षकार, सलूंबर


