उदयपुर में मालदीव्स विला, वेलेसा होटल सीज की:नियमों के विपरीत पहाड़ों पर बनाए रास्ते, यूडीए ने प्लानिंग से सीसी रोड और पोल भी हटाए

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने पिछले दिनों जिला कलेक्टर के दौरें के दौरान पहाड़ों को काटकर किए जा रहे निर्माणों को लेकर आज बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक होटल और एक विला को सीज किया है। UDA आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम सरे, मोहनपुरा, सरेखुर्द में अवैध निर्माण, पहाडी कटिंग के विरूद्ध ये कार्रवाई की गई। उन्होंने बगताया कि राजस्व ग्राम मोहनपुरा के आराजी संख्या 4964/1605, 4965 / 1605, 1749/1, 4966/1605, 4968/1605 आदि में बिना सक्षम स्वीकृति के कुल 17 विला निर्माण कर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था । इसी प्रकार राजस्व ग्राम मोहनपुरा के आराजी संख्या 4999/4796 में वेलेसा नाम से होटल का निर्माण कर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था । इन सभी प्रकरणो में भुखण्ड स्वामी द्वारा तहसीलदार एवं SDO कार्यालय आवासीय प्रयोजनार्थ किस्म आबादी संपरितर्वन करवा वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा था जो कि नियम विरूद्व है। पहाड़ कटिंग कर होटल, रिसोर्ट, विला बना रहे यूडीए उपायुक्त जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि हाल ही में करीब 70 राजस्व ग्राम को उदयपुर विकास प्राधिकरण में पांच माह पूर्व सम्मिलित किया गया है । प्राधिकरण क्षैत्राधिकार में सम्मिलित इन नवीन राजस्व ग्राम में बेतरतीब तरीकों से पहाड़ कटिंग की जा रही है एवं मौके पर व्यवसायिक निर्माण जैसे होटल, रिसोर्ट, विला आदी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त भवनो तक पहुंच मार्ग के लिए पहाड़ों को काट कर रास्ते भी बना लिये गये जो कि बिना तकनिकी सूझबूझ एवं तीव्र ढलान पर निर्मित होने से जानमाल की हानि होने की संभावना हर समय रहती है।
अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण की दृष्टि से जिला कलक्टर नमित मेहता और प्राधिकरण आयुक्त जैन ने सभी अवैध निर्माणों के विरूद्ध एक्शन लेने के निर्देश पर आज यह कार्रवाई की गई। गैर तकनीकी तरीके से अवैध रास्ते बनाए
प्राधिकरण तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा ने बताया कि उक्त सभी भवनों को सीज किये जाने के अतिरिक्त सभी पर गैर तकनीकी तरीके से निर्मित अवैध रास्तों को भी ध्वस्त करने की रणनिति बनाई गई। इसी क्रम में राजस्व ग्राम सरेखुर्द के आराजी संख्या 4009/2219 किस्म आवासीय भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के पहाड़ को काटकर सड़को आदि का निर्माण कर भुखण्ड बनाये जाकर प्लानिंग का स्वरूप दिया गया। प्राधिकरण ने उक्त प्लानिंग में समस्त अवैध सी.सी.रोड एवं विद्युत पोल मौके से हटाये गये । एक संस्था को दिया नोटिस
इस प्रकार प्राधिकरण ने मालदीव्स विला (कुल 17 विला) वेलेसा होटल अन्य निर्माणाधीन व्यवसायिक संरचना को सीज किया गया एवं उपरोक्त वर्णित आराजीयात में बिना नक्शा स्वीकृत करायें हो रही एमरल्ड हिल्स के नाम से प्लान के रोड, विद्युत पोल ध्वस्त किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम मोहनपुरा के आराजी संख्या 4956 / 1605, 4803 / 1605 आदी पर ‘इस्कान’ संस्था द्वारा एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था । उक्त भुखण्ड का संपरविर्तन भी आवासीय प्रयोजनार्थ तहसीलदार कार्यालय द्वारा किया गया था जिस पर बिना किसी सक्षम स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण द्वारा उक्त संस्था को नोटिस जारी करते हुए निर्माण स्वीकृति प्रस्तुत करने को कहा। टीम में तहसीलदार रणजीसिंह विठू, भू-अभिलेख निरीक्षक राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तेली, सूरपालसिंह सोलंकी, बाबूलाल तावड, पटवारी दीपक जोशी, हितेन्द्रसिंह तवंर आदि शामिल थे। जिन प्लानिंगो में अवैध निर्माण उनके नाम जारी करेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *