उदयपुर में मौसम साफ, सुबह से तेज धूप:दो दिन से सर्दी का असर कम, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

उदयपुर में सोमवार सुबह सर्दी का असर कम होने से लोगों को राहत मिली। सुबह से तेज धूप के साथ उदयपुर का मौसम साफ है। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। सुबह हल्की सर्दी के बीच तेज धूप निकलने के साथ ही सर्दी का प्रभाव कम ही रहा। रविवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर सक्रिय मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर सक्रिय है। इसके कारण अभी उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। यह सिस्टम 2-3 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे आगे सर्दी तेज होगी। पिछले दो दिनों से सर्दी कम होने से जनजीवन भी सामान्य रहा और इस दौरान शादियों के आयोजन में भी लोगों को सर्दी कम होने से काफी राहत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *