उदयपुर जिला कलेक्टर ने सर्दी के असर को देखते हुए उदयपुर जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। यह बदलाव 15 से 18 जनवरी तक होगा। उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने निकाले आदेश में शीतलहर के प्रभाव के मद्देनजर उदयपुर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए समय बदला है। इसके तहत 15 जनवरी से 18 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्यालयों का समय निर्धारित किया है।अब छात्रों की 1 घंटा पहले छुट्टी हो जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के शिक्षकों का समय यथावत रहेगा।


