उदयपुर में सर्द हवा, हाइवे पर कोहरा:लेकसिटी में एक दिन में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरा, ठंडी हवाओं से गलन बढ़ी

उदयपुर में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ गई है। यहां सुबह और शाम को ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। सर्दी इस कदर बढ़ी है कि एक दिन के अंदर उदयपुर में न्यूनतम तापमान ​तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। आज सुबह हाइवे पर कोहरा छाया हुआ था जिससे ट्रैफिक भी कम रहा। उदयपुर में 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव आया और आज सुबह से शहर में धुंध छाई हुई थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी आज सर्दी का अहसास आम दिनों से ज्यादा लगा। सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया।
उदयपुर में एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से. था जिसमें 3 डिग्री की गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी बदलाव आया है। एक दिन पहले 23.9 डिग्री से. था जो 20 डिग्री हो गया है। शहर में सुबह से ठंडी हवाओं के साथ ही धुंध छाई हुई है। रूपसागर तालाब से चित्रकूट नगर की पहाड़िया दिखाई देती है लेकिन आज धुंध के चलते पहाड़ियां यहां से नहीं दिख रही थी। शहर के अधिकांश इलाकों में धुंध का असर रहा। पिछोला औ फतहसागर झील किनारे भी धुंध का असर था। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर डबोक से आगे कोहरा है। सबसे ज्यादा असर भटेवर से मेनार के बीच है। यहां पर हाइवे पर सुबह वाहनों की संख्या भी कोहरे की वजह से कम थी। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह 8 बजे तक भी यहां गाड़ियां लाइट जलाकर गुजरती हुई दिखी। वीडियो सहयोग : रमेश डांगी, वल्लभनगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *