उदयपुर में सीजन का सबसे घना कोहरा:हेडलाइट जलाकर निकले वाहन, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा

उदयपुर शहर में सोमवार सुबह से तेज सर्दी का असर रहा। सीजन का सबसे घना कोहरा उदयपुर के शहरी इलाके में आज रहा। 31 दिसंबर के बाद सर्दी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाके कोहरे के आगोश में थे, लेकिन आज शहर कोहरे में था। उदयपुर शहर में सुबह से ही घना कोहरा होने से विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस सीजन में इस कदर कोहरे का प्रभाव शहरी क्षेत्र में पहली बार देखा गया है। इससे पहले उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर तो पिछले करीब पांच दिनों से कोहरे का प्रभाव बना हुआ था। कोहरे के चलते शहर में सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट चलाकर गुजर रहे थे और ट्रैफिक भी कम था। शहर में सुबह झील किनारे भी कोहरे के चलते दूर-दूर तक कुछ नहीं दिख रहा था। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग भी कोहरे को लेकर चर्चा करते देखे गए। उदयपुर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उदयपुर जिले के घासा पंचायत समिति मुख्यालय सहित आसपास का क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता इतनी कम रही कि सड़कों और खेतों में कुछ ही दूरी पर देख पाना भी मुश्किल हो गया। ​कोहरे की वजह से सड़कों पर आवाजाही काफी प्रभावित हुई। वाहन चालकों को दिन में भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर तय करना पड़ा। सुबह देरी तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठिठुरन बनी रही। ​ उदयपुर में मौसम से जुड़ी PHOTOS.. उदयपुर संभाग के जिले को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *