उदयपुर में सुबह से बादल छाए, ठिठुरन बढ़ी:3.1 डिग्री पहुंचा रात का पारा, आज से सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

उदयपुर में बुधवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं ठिठुरन भरा एहसास करा रही हैं। सुबह चारों तरफ कोहरा भी छाया रहा। बीती रात तापमान ​घटकर 3.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। ठंड के चलते उदयपुर के स्कूलों का समय आज से सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। सुबह फतहसागर, गुलाबबाग आदि जगहों पर मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट से सर्दी का बचाव करते दिखे। बता दें, मौसम विभाग ने बुधवार से एक बार फिर राजस्थान में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है। बीते 5 दिन में ये रहा तापमान
11 जनवरी को उदयपुर का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह 12 जनवरी को अधिकतम 23.4 और न्यूनत 8.1 डिग्री, 13 जनवरी को 24.7 और 5.7, 14 जनवरी को 18.2 और 5.2 रहा था। वहीं, 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *