उदयपुर में 1109 प्लॉट की योजना लाया UDA:जानिए आप किस कैटेगरी में कर सकते हैं आवेदन, कब लॉन्च होगी योजना

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) तीन योजनाओं को लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 1109 प्लॉट दिए जाएंगे। इसके आवेदन 7 अक्टूबर से कर सकते है। इन योजनाओं का शुभारंभ उदयपुर आकर यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा करेंगे। यूडीए क​मिश्नर राहुल जैन ने बताया- आमजन को दीपावली पर्व पर सौगात के रूप में आवासीय योजना लॉन्च की जा रही है। इसमें लॉटरी के जरिए प्लाट आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जैन ने बताया- प्राधिकरण की तीन योजनाओं में साउथ एक्सटेंशन सेक्टर ए (राजस्व ग्राम सवीना खेडा), उद्यम विहार (राजस्व ग्राम कलड़वास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (राजस्व ग्राम नोहरा) में कुल 1109 भू-खण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से किए जा सकेंगे। इन श्रेणियों में रखे प्लॉट इसमें विभिन्न श्रेणियों में प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते है। प्रमुख रूप से आर्थिक रूप से कमजोर (इडब्ल्यूएस) के 291 प्लॉट, निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के 97 प्लॉट, मध्यम आय वर्ग- ए एवं बी (एमआईजी- ए एवं बी) के 575 प्लॉट एवं उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के प्लॉट भूखंडों की लॉटरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *