उदयपुर में 39 बागबानों का सम्मान:’एक शाम उनके नाम जिन्होंने हमें बनाया’, मुंबई सहित अन्य जगहों से अपने माता-पिता को लेकर पहुंचे बच्चे

उदयपुर में बागबान-2024 (सीजन-2) में 39 बागबानों का सम्मान किया गया। अशोका ग्रीन के आडिटोरियम में अचीवर्स और मेंगो धमाका इवेंट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मान​ किया गया। अमित माथुर और सुनिता सिंघवी ने बताया- बागबान के जरिए समाज को सोशल मैसेज देना चाहते है कि माता-पिता से बढ़कर कुछ नहीं होता। अमित माथुर ने बताया- बागबान की खासियत ये होती है कि इसमें बच्चे अपने बागबानों के लिए उनकी कहानी, उनके संघर्ष को अपने शब्दों में लिखकर देते हैं। ये एक ऐसा मंच होता है, जहां बच्चे ही अपने बागबानों का सम्मान करते हैं। बेहद भावुक और अंदरूनी खुशी का एहसास देने वाले पल को आयोजन में मौजूद हर शख्स ने जिया और महसूस किया। मुम्बई और दूसरे शहरों से भी बच्चे अपने बागबानों को लेकर सम्मान देने पहुंचे। सुनिता सिंघवी ने बताया- सम्मानित बागबानों में 92 साल के बागबान से लेकर 55 साल तक के बागबान थे। स्टेज पर पूरे परिवार के साथ सम्मानित होने पर परिवार और बागबानों में खुशी के आंसू भी बहे। कार्यक्रम की शुरुआत मूक बधिर बालिकाओं की ओर से की गई गणपति वंदना से हुई। कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट इकोन इंडस्ट्री के चेयरमैन डॉ. जितेन्द्र कुमार तायलिया थे। मुख्य अतिथि प्रेम मार्बल के परमेश्वर अग्रवाल थे। अन्य अतिथियों में एनआईसीसी की डॉ. स्वीटी छाबड़ा, शकुतला देवी अग्रवाल ट्रस्ट से करण अग्रवाल, मेवाड़ हेलीकॉप्टर से कैप्टन विक्रांत शाकद्वीपी, भारत इंटीरियर से राधेश्याम जांगिड़, आमीन फाउंडेशन से अनीस मियांजी, वन टू आल से शरद लोढ़ा और वरूण सुराना, अशोका ग्रीन से मुकेश माधवानी, एसएमडी से संतोष मेघवाल, आर्ट एंड आर्टीसटीस से राज अग्रवाल, दुल्हा मेकर्स से राकेश माथुर मौजूद थे। संचालन डॉ. गोवर्धन रामचंदानी और रश्मीत कौर छाबड़ा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *