उदयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माणों के खिलाफ सीज की कार्रवाई जारी है। शनिवार को यूडीए की टीम ने अब राजस्व ग्राम बुझड़ा में आवासीय प्रयोजन के लिए रूपांतरित भूमि पर बिना स्वीकृति व बिना कन्वर्जन संचालित उदय नेचर वेली नाम से रिसॉर्ट को सीज किया। इससे पहले उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। निर्माणकर्ताओं ने व्यावसायिक उपयोग के संबंध में स्वीकृति के दस्तावेज पेश नहीं किए। यह कार्यवाही तहसीलदार रणजीतसिंह विठू, अभय सिंह चूंडावत, विजय नायक, सूरपालसिंह सोलंकी टीम ने की। इससे पहले शुक्रवार को राजस्व ग्राम कालारोही में फार्म हाउस प्रयोजन के लिए रूपांतरित भूमि पर बिना स्वीकृति व बिना कन्वर्जन बहुमंजिला निर्माण कर आर्या-इन नाम से होटल का संचालन किया जा रहा था। इसे सीज कर दिया गया।


