उदय ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, घोषणा आज होगी

भास्कर न्यूज |गढ़वा भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव व पर्यवेक्षक शोभा यादव गढ़वा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में जिलाध्यक्ष पद के लिए इकलौते उदय कुशवाहा ने नामांकन किया। वहीं प्रदेश प्रतिनिधि के लिए गढ़वा से बालमुकुंद सहाय, रघुराज पांडेय, घूरन राम व सूरज गुप्ता का नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा जिला कार्यालय में 10 जनवरी को विधिवत जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। मौके पर गढ़वा जिला पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं के विचारों से अवगत होने के बाद ही लिया जाता है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि देश राष्ट्रवाद की ओर तेजी से बढ़ा है। जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है। जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं उन्हें उसका प्रतिफल मिलता है। भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चलता है। गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या के दम पर सबसे स्वच्छ पार्टी बनी है। आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजपा नेता मंगलमूर्ति तिवारी, राजेश यादव, विकास तिवारी, अशोक केशरी, संजय यादव, कंचन पाण्डेय, विकास तिवारी, पार्वती सिंह, टिंकू गुप्ता, पीयूष चौबे, मुरारी यादव, बसंत प्रसाद, बलराम यादव, बंशीधर महतो, नंदकिशोर मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करते उदय कुशवाहा और उपस्थित अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *