भास्कर न्यूज | धमतरी उद्यानिकी महाविद्यालय व अनुसंधान केन्द्र कुरूद धमतरी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 250 फलदार और वानिकी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नाम “एक पेड़ मां के नाम’ रखा गया। मुख्य अतिथि चर्रा की उपसरपंच ललीता यादव रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता हेमंत टोप्पो ने की। दीप प्रज्ज्वलन उपसरपंच ने किया। अधिष्ठाता ने छात्रों को पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। सभी ने एक-एक पौधा लगाया। छात्रों ने कॉलेज परिसर और अन्य स्थानों पर दो-दो फलदार पौधे लगाए। सभी ने पौधों की देखभाल खुद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सह-प्राध्यापक डॉ. सरिता पैकरा, सुशील कुमार कश्यप, कल्पना कुंजाम, रीतिका समरथ, अतिथि शिक्षक डॉ. राजकमल पटेल, इंजीनियर जसपाल सिंह मनहरे, डॉ. अमिना अनीशा एक्का और कर्मचारी मौजूद रहे।


