उद्योग हित और राष्ट्र हित के मंत्र को अपनाने का आह्वान

रांची|लघु उद्योग भारती, झारखंड ने संगठन विस्तार के क्रम में नवीन इकाई परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लघु उद्योगों की वर्तमान स्थिति, विकास संभावनाओं और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने उद्यमियों को संगठित होकर कार्य करने और ‘उद्योग हित, राष्ट्र हित’ के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि लघु और सूक्ष्म उद्योग रोजगार सृजन और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अहम हैं। उन्होंने नवाचार, तकनीकी उन्नयन और आधुनिक प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार बिड़ला ने उद्यमियों के सहयोग और स्वावलंबन की आवश्यकता बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *