उधारी के पैसे मांगने पर दिन-दहाड़े पति-पत्नी की पिटाई, शिकायत दर्ज

मुरैना | उधारी के दो लाख रुपए को लेकर शनिवार दोपहर शहर की राठौर कॉलोनी में जमकर बवाल हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले गिर्राज राठौर के घर रुपए वसूलने पहुंचे रामकेश नामक व्यक्ति की कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के चलते कुछ समय के लिए कॉलोनी रणभूमि जैसी स्थिति में बदल गई। आरोप है कि रुपए देने में असमर्थता जताने पर रामकेश ने पहले गिर्राज राठौर के साथ हाथापाई की। शोर सुनकर पत्नी प्रीति बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान गिर्राज राठौर काफी उग्र हो गया, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हालात काबू से बाहर होते देख पत्नी प्रीति ने पति को कमरे में बंद किया और स्वयं सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाने में प्रीति ने बताया आर्थिक तंगी के चलते उधारी की रकम चुकाना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *