उपखंड अधिकारी के तबादले को निरस्त करने की मांग:अभिभाषक संघ और यादव महासभा ने CM को सौंपा ज्ञापन, कहा- अफसर की कार्यशैली बेहतर

राजस्थान के पावटा में उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय के स्थानांतरण के विरोध में स्थानीय संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। अभिभाषक संघ पावटा और यादव महासभा तहसील पावटा के पदाधिकारियों ने इस तबादले को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कपिल कुमार उपाध्याय पिछले 15 महीने से इस क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार्यशैली से स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। वही जीतू हुल्डा ने बताया कि उपाध्याय का हाल ही में स्थानांतरण किया गया है, जिससे नागरिकों में नाराजगी है। अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं का कहना है कि उपाध्याय एक ईमानदार और जनहितैषी अधिकारी हैं। वे अपने कार्यों में सक्रिय रहे हैं और शहरवासी उनकी कार्यशैली से प्रभावित थे। स्थानीय नागरिकों ने इस तबादले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *