चित्तौड़गढ़ | उपखंड स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार सुबह 8 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। उद्घाटन सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रमान सिंह आक्या एवं जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी करेंगे। चित्तौड़ शहर, चंदेरिया, घोसुंडा, सावा एवं बस्सी मंडल की टीमों के बीच वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं क्रिकेट मुकाबले धनेतकला, नवीन स्कूल चंदेरिया, ओछड़ी तथा चित्तौड़गढ़ महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज ग्राउंड में खेले जाएंगे। विस खेल महाकुंभ संयोजक गौरव त्यागी व सह संयोजक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। व्यवस्थाओं को लेकर जिला महामंत्री रघु शर्मा, महाकुंभ लोकसभा संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, गौरव त्यागी, आशीष शर्मा, अविनाश शर्मा, जीवन चौधरी, अभिषेक चावला, गोविंद गुर्जर, लाल सिंह डूडी, रमेश सुथार, लवीश मूंदडा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


