उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से कंज्यूमर केयर अवार्ड योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया- उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। राज्य उपभोक्ता आंदोलन को जन सहभागिता के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इसे अधिक सशक्त बनाने के साथ उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की कंज्यूमर केयर अवधारणा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कंज्यूमर केयर अवार्ड की पहल की गई है। ये होंगे योजना के लिए पात्र संदीप गौड़ ने बताया- योजना के अनुसार निम्नलिखित व्यक्ति अथवा संस्था पात्र होंगे- 3 स्तर पर मिलेंगे अवार्ड संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी ने बताया कि मापदंड पूर्ण करने वाले चयनित प्रतिभागियों को तीन स्तर पर अवार्ड दिए जाएंगे। स्कीम में कुल पांच नकद पुरस्कार, ताम्रपत्र एवं प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। योजना का संपूर्ण विवरण एवं योजना के तहत आवेदन के लिए गूगल फॉर्म विभागीय वेबसाइट कंज्यूमर अफेयर्स डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय के दौरान किसान भवन के द्वितीय तल पर स्थित संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।


