उपभोक्ता मीटर बदलने से रोके तो तुरंत पुलिस को सूचना दें: देसराज

भास्कर न्यूज | अमृतसर सबअर्बन सर्किल के गोपाल नगर सबडिवीजन के अधीन आते फेयरलैंड कॉलोनी में खराब बिजली मीटर बदलने गए जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ एक उपभोक्ता ने मारपीट करके घायल कर दिया। अपने कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट पर बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगड़ सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है व उन्होंने इसकी निंदा की। कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए चीफ इंजी लगातार अपने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को वह सिटी सर्किल में पहुंचे और तीन एक्सईएन से मीटिंग की। उन्होंने मीटिंग में कहा कि साल 2022 से लेकर 2024 तक खराब बिजली मीटर तुरंत बदल दिए जाएं। मीटर बदलते समय अगर कोई उपभोक्ता या अन्य कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करता है तो आरोपी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करवाएं। उन्होंने सिटी पुलिस कमिश्नर और देहाती एसएसपी को पत्र लिखकर खराब बिजली मीटर बदलने में सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को उपभोक्ता खराब बिजली मीटर बदलने से रोकता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस और उन्हें दी जाए। बैठक में चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को कहा कि वह कर्मचारियों का हौसला बढ़ाएं ताकि साल 2022 से लेकर 2024 तक के सभी खराब मीटरों को जल्दी से बदला जा सके। खराब बिजली मीटरों की बजह से पावरकॉम को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। क्योंकि सरकार की ओर से लोगों को 300 यूनिट प्रति महीना फ्री दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ता खराब बिजली मीटरों को बदलने नहीं देते। खराब मीटर लगे होने से ऐसे लोगों की 2 महीना की खपत 15 से 20 यूनिट ही आ रहे हैं। अगर खराब मीटर जल्द बदले जाते हैं तो पावरकॉम को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *