उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को जोधपुर जिले में विकास कार्याें को देखा। इस दौरान उन्होंने NH-68 डांगियावास–गुड़ा काकाणी–लूणी–समदड़ी सड़क पर चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा- इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा- जनहित से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


