उपलब्धि… सरगुजा जिले की 254 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

अंबिकापुर | विश्व क्षय दिवस पर सरगुजा जिले की 254 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। कलेक्टर विलास भोस्कर ने सभागार में यह घोषणा की। जिले की कुल 439 ग्राम पंचायतों में से इन पंचायतों ने टीबी मुक्त होने के मानक पूरे किए। टीबी मुक्त के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा अलग अलग मापदंड तय किए हैं जो इन गांवों में पूरा किया है। इन गांवों में अब प्रशासन की ओर से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे गांव में जाने से ही ये पता चल जाएगा कि ये टीबी मुक्त घोषित हैं। जो गांव टीबी मुक्त घोषित हुए हैं उनमें पिछले साल के 151 गांव व इस साल के 103 गांव हैं। ये सरगुजा की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टीबी मुक्त गांवों की श्रेणी में सरगुजा प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। अभी महासमुंद पहले नंबर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *