परपोड़ी| राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति परपोड़ी की त्रिवार्षिक आम चुनाव 2024-25 हुआ। यह चुनाव कन्या पूर्व माध्यमिक शाला परपोड़ी में चुनाव पर्यवेक्षक पंकज राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत व मनीष सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ। समिति से सभी 17 पद पर निर्विरोध पदाधिकारी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष गन्नू सिंह गौतम, उपाध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष खम्हन सिंह राजपूत, सचिव सुखनंदन सिंह ठाकुर, सह सचिव संदीप सिंह भुवाल, केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य जालम सिंह राजपूत, केन्द्रीय निर्णायक सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर, 6 कार्यकारणी सदस्य में क्रमशः अमित राजपूत, वीरेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, यशवंत सिंह, सुशील सिंह, हेमेंद्र चौहान व महिला अध्यक्ष मधु राजपूत, महिला सचिव दीप्ति भुवाल, युवा अध्यक्ष हर्ष राजपूत, सचिव नितीश राजपूत निर्वाचित हुए।


