दैनिक भास्कर की ओर से जीतो सोना-चांदी स्कीम के विजेताओं को सिक्के वितरित किए गए। दैनिक भास्कर बूंदी ब्यूरो कार्यालय में सभी विजेताओं को चांदी के सिक्के दिए गए। चांदी के सिक्के जीतने वाले पाठकों में पायल मेवाड़ा, अब्दुल मुत्तलिब, शहनाज बानो, सचिन जैन, निखिल डाबी शामिल रहे। इन पाठकों ने बताया कि दैनिक भास्कर हम सालों से पढ़ रहे हैं। पायल ने बताया कि जैसे ही अखबार में उनकी रसीद का नंबर मिला तो हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पूरा परिवार झूम उठा और खुशियां मनाईं। अब्दुल मुत्तलिब ने बताया कि भास्कर के चांदी के सिक्के के ईनाम की सूचना पड़ोसियों को मिली तो वे भी बधाइयां दे रहे थे। परिवार के हर सदस्य की नॉलेज बढ़ाता है भास्कर शहनाज बाजो, सचिन जैन, निखिल डाबी ने बताया कि भास्कर में न सिर्फ देश-विदेश की खबरें मिलती हैं, बल्कि स्थानीय खबरों में भी दूसरे समाचार पत्रों से अलग पढ़ने को मिलता है। भास्कर खबरों की तह तक जाकर पूरी पड़ताल कर जो खबरें दे रहा है, वह हमें अच्छा लगता है। परिवार के सभी सदस्य भास्कर नियमित रूप से पढ़ रहे हैं। खेल, महिला, युवा, रोजगार, राजनीति और विज्ञान की खबरें भी दैनिक भास्कर में आती हैं, जो परिवार के हर सदस्य की नॉलेज बढ़ाते हैं। जिन सदस्यों को उपहार में चांदी के सिक्के निकले हैं, वे शहर कोतवाली के सामने स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय आकर सिक्का ले सकते हैं।


