रांची | ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने शिव मंडप पूजा समिति गाड़ी होटवार, महावीर चौक अपर बाजार, मेडिकल चौक मंदिर, तपोवन मंदिर, सरना टोली हातमा, सरना स्थल हातमा और सिरम टोली सरना स्थल समेत अन्य जगहों का जायजा लेते हुए जुलूस मार्ग में की गई तैयारियों का अवलोकन किया। अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस के आवागमन के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, ट्रैफिक एसपी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची समेत अन्य लोग मौजूद थे।


